होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0
57

धामपुर में भारतीय हीरोज ऑर्गेनाइजेशन जिला इकाई बिजनौर के द्वारा जिला कार्यालय पर होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
दरअसल आपकों बता दें धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कोडीपुरा में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडी सिंह प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि हरिद्वार से आए राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संदीप सिंघानिया रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रजापति पी के बालियन प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के हीरोज साथियों ने भागीदारी की। इस मौके पर प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन बिजनौर उत्तर प्रदेश डॉक्टर लोकेश ने कहा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लोकेश प्रजापति और विवेकानंद प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि संदीप सिंघानिया ने संगठन के विभिन्न उद्देश्यों पर हीरो साथियों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन किया, और संगठन के विस्तार पर जोर दिया संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने के लिए और समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ने की दिशा में आवाहन किया। समाज के सभी उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को गले लग कर बधाई दी। वही दिनेश कुमार प्रजापति पत्रकार को मुरादाबाद मंडल का मीडिया प्रभारी बनाया गया। होली मिलन समारोह का कार्यक्रम में हरिद्वार प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश से सतीश प्रजापति। रामजी लाल प्रजापति व अन्य टीम के साथी कोटद्वार से डॉक्टर पूनम। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी कमलेश प्रजापति। पत्रकार दिनेश प्रजापति। आर के आर्य एडवोकेट आदि सैकड़ों सामाजिक बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply