भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

0
299

नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उद्घाटन करने पहंुचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए और उत्तर प्रदेश मंे भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया साथ ही अपने विचारों से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से हुआ इसके उपरांत परिवहन मंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रत्याशी सीपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके भाई पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेन्द्र सिंह के कार्यकाल में चल रहे विकास कार्यों पर उनके निधन के बाद रोक लग गई थी उन विकास कार्यों को दोगुनी प्रगति से करने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply