बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें — हेनरीता सिंह

0
301

नगीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेनीता सिंह ने पूर्व मंत्री ओमवती देवी के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमवती देवी तथा प्रत्याशी हेनरीता सिंह ने घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार और अन्य सरकारों में केवल गुंडाराज, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार ही हुए हैं। इसलिए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, प्रदेश के चहुंमुखी विकास, गुंडाराज खत्म करने और महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply