पूर्व विधायक ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

0
272

धामपुर क्षेत्र के गांव सुहागपुर स्थित डाॅक्टर दुर्गा सिंह स्मारक श्री राम कन्या कन्या इण्टर काॅलेज में पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार पहले भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया इसके उपरांत पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह ने स्कूल की छात्राओं के साथ मिलकर केक काटा। इस अवसर पर स्कूल की छात्राएं भी खासा उत्साहित दिखाई दी और सभी ने पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक के समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply