पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार — भूपेन्द्र सिंह

0
258

नजीबाबाद लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार मे पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र चैधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन के मौके पर नजीबाबाद के 83 बूथों पर सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा किए गऐ विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेगे और उन्हें भरोसा है कि प्रदेश की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु व लीना सिंघल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply