दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

0
304

नूरपुर की ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चैहान द्वारा ब्लाॅक परिसर में दीपावली पर्व के अवसर पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस मौेके पर क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी और कार्यक्रम संयोजक ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चैहान ने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही इस मौके पर कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी और ब्लाॅक प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता सतवीर चैहान ने किया। इस मौके पर जे.डी. शर्मा, धर्मवीर सिंह, रविन्द्र भण्डारी और राहु चैहान सहित भाजपा पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply