डॉ0 एन.पी. सिंह ने किया अशोक राणा का स्वागत

0
325

धामपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक कुमार राणा द्वारा गांव ठांठ जट में राशन डीलरों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राशन डीलरों और अन्य गणमान्य लोगों ने विधायक अशोक कुमार राणा को फूल-माला पहनाकर चुनाव में जीत के लिए मंगलकामनायें प्रदान की। विधायक अशोक राणा ने कहा कि 05 साल तक मैं आप लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहा हूँ इसी प्रकार आगे भी आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का साथ देकर प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने का काम करें। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा का धामपुर में हिन्दु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डाॅ0 एन.पी. सिंह के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। डाॅ0 एन.पी. सिंह ने विधायक एवं प्रत्याशी अशोक राणा को मिठाई खिलाकर उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply