ताज़ा खबरेंदेश - दुनियाबिजनौरबॉलीवुडमनोरंजन एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे बॉलीवुड के सितारे द्वारा abhitaknews - मार्च 27, 2022 0 579 FacebookTwitterPinterestWhatsApp नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए अभिनेत्री जरीन खान, अभिनेता रजा मुराद व गायक अल्ताफ राजा और अन्य बॉलीवुड के सितारे देर रात कान्हा पैलेस में पहुंचे।दरअसल नजीबाबाद में 26 मार्च को अकरम कुरैशी पुत्र वसीम कुरेशी का शादी समारोह हुआ। फिल्मी दुनिया के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्री देर रात पहुंचे। अकरम कुरैशी मुंबई में हैं, फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, वहीं अकरम कुरैशी की शादी में अभिनेत्री जरीन खान, अभिनेता राज मुराद, गायक अल्ताफ रजा जैसे स्टार पहुंचे। इस मोके पर नजीबाबाद के लोगों को जब पता चला की अकरम कुरैशी की शादी में बड़े अभिनेता आए हैं तो उन्हें देखने के लिए उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ गया। नजीबाबाद में स्टारों के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। पुलिस को कड़ी मशक्कत के साथ लोगों को संभालना पड़ा। Related