इंतजार में बैठी रही दुल्हन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

0
131

बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर रतन में बारात लेकर नहीं पहुंचा लालची दूल्हा इंतजार में बैठी रही दुल्हन।
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर रतन निवासी याकूब ने अपनी बेटी का रिश्ता वसीम पुत्र नसीम निवासी महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात के साथ तय किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को वसीम को बारात लेकर नारायणपुर रतन आना था। लड़की पक्ष में बारात के स्वागत की सभी तैयारियां कर रखी थी। मेहमान नवाजी के सारे इंतजाम थे लेकिन शाम तक भी दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। तो लड़की पक्ष को चिंता हुई इसके बाद उन्होंने फोन पर जानकारी की तो बताया गया। कि दूल्हा गायब हो गया है लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष के लोग कई दिन पहले ही दहेज ले गए थे दहेज के साथ में नकद रकम भी दी गई थी। लेकिन दूल्हे को दहेज पसंद नहीं आया, और ज्यादा दहेज की मांग करने लगा और इसी को लेकर बारात लेकर नहीं आया। लड़की पक्ष के लोगों ने रात भर इंतजार करने के बाद 22 फरवरी को मंडावली थाने में लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply