अनूसूचित मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन

0
270

जनपद संभल के बहजोई में जिला स्तरीय अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गोल्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही अनुसूचित समाज का हित शामिल है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन पाल ने कहा कि सभी सरकारों ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक समझा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनुसूचित मोर्चा को जो सम्मान मिला है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देर पुनः योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply