चार दिवसीय कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन

0
248

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए मैदान में अपना जोर आज़मा रही हैं। जगह-जगह विभिन्न पार्टियों  के नेता और कार्यकर्ता कहीं यात्रा का आयोजन कर रहे हैं तो कहीं सभाओं का आयोजन कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में धामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चार दिवसीय कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नासिर चैधरी के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई जहां ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई। यात्रा का शुभारंभ स्योहारा – मंडोरी रोड से किया गया। इस दौरान यात्रा में कांग्रेस के स्योहारा नगर अध्यक्ष चैधरी फहीम-उर-रहमान, कांग्रेस नेता डाॅ0 यज्ञदत्त गौड़ सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!