22 एसोसिएशन का किया गठन

0
257
चांदपुर मे सीनियर बार एसोसिएशन 2022-23 के लिए एक ओर 22 एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें योगेश कुमार त्यागी अध्यक्ष व नागेन्द्र पाल सिंह महासचिव निर्वाचित किए गए।
चुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि सीनियर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2022-23 के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 15 जनवरी 2022 के पत्र के अनुपालन में एल्डर्स कमेटी सीनियर बार एसोसिएशन के द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। जिसमें योगेश कुमार त्यागी अध्यक्ष, कुलदीप कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेन्द्र पाल सिंह महासचिव, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नितिन कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिश्वर सिंह उप सचिव प्रशासनिक, सोनिया रानी उप सचिव लाइब्रेरियन, सीमा चौधरी उप सचिव सांस्कृतिक पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्यकार्यकारिणी के लिए यरेन्द्र पाल सिंह, यशवीर सिंह, प्रीति गोयल, शराफत अली को चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उक्त सभी के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!