हैनरीता राजीव सिंह ने किया जनसम्पर्क

0
300

2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों के संभावित प्रत्याशी प्रचार प्रसार के लिए सक्रिय हो गये हैं और अपने अपने क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन कर और जन सम्पर्क कर प्रचार प्रसार में जुट गये हैं। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के नगीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी हैनरीता राजीव सिंह भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। आपको बता दें कि हैनरीता राजीव सिंह उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री ओमवती देवी और पूर्व आई.ए.एस. आर.के. सिंह की बहू हैं जो इस बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हैनरीता सिंह लगातार जनसम्पर्क कर लोगों को अपनी तरफ लुभाने में लगी हैं। इसी क्रम में बीते दिन हैनरीता राजीव सिंह, ओमवती देवी और आर.के. सिंह अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के किरतपुर पहुंचे और वहां जनसंपर्क करते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। हैनरीता राजीव सिंह ने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को एक नई उम्मीद दी है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश के विकास कार्यों में चार चांद लगेंगे, अपराध कम होगा, भ्रष्टाचार कम होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देकर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply