स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

0
315

जनपद बिजनौर के चांदुपर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन नगर के विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज से शुरू हुआ और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर पहुंचकर  समाप्त हुआ। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। हाथ में  दंड लेकर निकले स्वयं सेवकों का रास्ते में कई स्थनों पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता मयंक कुमार मयूर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विजयदशमी के दिन ही डाॅ0 हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। 100 वर्ष पूर्व नागपुर में रोपा गया एक नन्हा सा पौधा वट वृक्ष बनकर आज पूरे विश्व में फैल चुका है। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Leave a Reply