सात दिवसीय जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया

0
372
अफजलगढ़ मे सात दिवसीय जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। पहले दिन भगवान के भक्तों व अवतारो की कथाओं का किया गया वर्णन।
नगर स्थित प्राचीन विश्नोई मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमे राजस्थान के समराथल धोरा से पधारे कथा वाचक स्वामी रामेशवरा नंद जी के माध्यम से सर्व प्रथम हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया। तददुपरांत बिरला फार्म के प्रबंधक महेंदर मांन सिंह शेखावत ने गुरु जम्भेश्वर जी के चित्र के सामने दिप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वही प्रमोद कुमार विश्नोई ,अजय विश्नोई अरुण विश्नोई ,मनोज विश्नोई आदि के द्वारा गुरु जम्भेश्वर जी के चित्र के गुरु जी का माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद कथावाचक रामेश्वरा नंद जी के मुखारविंद के द्वारा कथा में भगवान के अवतारो सहित भक्त प्रहलाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुय गुरु जम्भेश्वर जी द्वारा दिये गए उपदेश व मार्ग पर चलने का आवाहन किया गया। सत्संग के माध्यम से जीवन को सफल बनाने की बात कहि गई।
इस अवसर पर नगर के विश्नोई समाज के श्रद्धालुओं सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply