संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका

0
295

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मुवाला में एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव धर्मवाला निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति प्रीतम सिंह का शव उसके घर में मिला। स्थानीय लोगों को जैसे ही शव मिलने की खबर लगी क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलने पर नगीना पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे  और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रीतम सिंह की पत्नी की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। और करीब एक वर्ष पूर्व प्रीतम हल्द्वानी से अपने साथ एक महिला को अपने घर लेकर आया था। महिला के साथ एक 6 वर्ष की लड़की भी प्रीतम सिंह के घर घर में रह रही थी। लेकिन घटना के बाद से ही महिला और लड़की लापता हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply