विधायक ने दी विकास कार्यों की जानकारी

0
331

धामपुर में लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह में उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में कराये गये विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक अशोक राणा ने इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों जैसे सड़कों का निर्माण, विधायक निधि से हुए विकास कार्य, मलिन बस्ती योजना, सिंचाई विभाग द्वारा कराये गये विकास कार्यों आदि की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ से सुरक्षा के लिए भी 5 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और क्षेत्र में बीते साढ़े 4 वर्षों में लगभग 322.51 करोड़ रूप्ये के विकास कार्य हुए हैं जिनमें से कुछ कार्य अभी प्रगति पर हैं। इस मौके पर प्रेस वार्ता में राघव शरण गोयल, भवीराज सिंह, उज्जवल चैहान, एस.के देवरा सहित भाजपा पदाधिकारी और कायकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply