लोकप्रिय इण्टर कॉलेज केलनपुर ने चतुर्थ दिन को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया।

0
164

चांदपुर में लोकप्रिय इण्टर कॉलेज केलनपुर (बिजनौर) की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने 01 फरवरी से चल रहे अपने विशेष शिविर के चतुर्थ दिन को “पर्यावरण संरक्षण दिवस” के रूप मनाया | इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने दोनों इकाईयों के शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वयं सेवको व सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रदुषण के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
आज के समय में पर्यावरण बहुत ही दूषित हो चूका है | जिस कारण कैंसर दमा जैसी अनेक घातक जानलेवा बीमारियाँ नौजवानों बच्चो महिलाओ आदि को अपनी चपेट में ले रही है | तथा बताया कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने में वृक्षों का सबसे बड़ा योगदान है | पौधे कार्बनडाई ऑक्साइड अवशोषित कर हमे प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते है | इसलिए सभी का आवहान किया कि हम सभी को कम से कम एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए | तथा वृक्षारोपण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए | इस अवसर पर शिखा रानी प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने भी स्वयं सेवक व सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार पूर्वक बताया | कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई प्रशान्त कुमार तोमर ने तथा कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई सत्यवीर सिंह ने अपनी – अपनी इकाईयों में पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे | दोनों इकाईयों ने अपने – अपने कार्यक्रम अधिकारीयों के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया | तथा गांव में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में कुलवेन्द्र सिंह, कामेन्द्र सिंह,रोहित कुमार, हिमांशु शर्मा, शुभम कुमार, मनोज कुमार, रूबी तोमर, अनूपा, शिखा, प्रीती रानी, पवनलता आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply