लगातार 20 वें वर्ष लिहाफ वितरण समारोह का आयोजन

0
271

स्योहारा के एम.क्यू. इण्टर काॅलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था द्वारा लगातार 20 वर्षों की भांति इस वर्ष भी निर्धन असहाय लोगों के लिए लिहाफ वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी चिकत्सक मनोज वर्मा व संचालन राजपाल प्रजापति ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय समाज कल्याण संस्था की ओर से 20 वर्षों से किये जा रहे लिहाफ वितरण कार्यक्रम को समाज के हित में बताते हुए कहा कि संस्था के अध्यक्ष रिफाकत चैधरी द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। वहीं प्रसिद्ध समाज सेवी मनोज वर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में संस्था की ओर से बांटे गए लिहाफ भूखे को खाना खिलाने से कम नही है और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर करीब 125 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को लिहाफ वितरित किये गये। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply