रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनसभा को किया संबोधित

0
319

जनपद बिजनौर के चांदपुर में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में हज़ारों की तादाद में जनसैलाब उमड़ा पड़ा। लगभग 20 मिनट तक जयंत चैधरी के संबोधन को जनता ने ध्यानपूर्वक सुना। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर जयंत चैधरी भी स्टेज पर हैरान रह गये।
दरअसल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बिजनौर जिले में भी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जन आशीर्वाद पथ यात्रा के तहत आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी चांदपुर पहुंचे  जहां आरएलडी कार्यकर्ताओं द्वारा जयंत चैधरी का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। हिन्दू इण्टर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चैधरी ने कहा कि जिस तरह से जनसभा में भीड़ इकट्ठा हुई है यह भीड़ अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। जयंत चैधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा चुनाव पाकिस्तान या क्रिकेट टीम का चुनाव नही है यह परिवर्तन तथा विकास का चुनाव है जो विकास के मुद्दों पर ही लड़ा जा रहा है। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चैधरी ने लगभग 20 मिनट तक जनता को संबोधित किया।

Leave a Reply