मातृशक्ति दुर्गाष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन

0
270

चांदपुर में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मौहल्ला साहूवान में मातृशक्ति दुर्गाष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैदिक कन्या इण्टर काॅलेज चांदपुर की प्रधानाचार्या शरण प्यारी ने नारी अबला नही सबला विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला अतिथियों ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नही हैं इसी विचार के साथ कार्यक्रम में शस्त्र पूजन का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू त्यागी व संचालन रूचि बंसल ने किया इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply