महिला मोर्चा की कार्यकर्तााओं ने भाजपा के पक्ष में मांगे वोट

0
304

नगीना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। ग्राम खुरामपुर, खड़क कक्कड़पुर, डेलापुरा आदि गांवों महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराया साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त नगीना के मौहल्ला मनिहारी सराय, अचारजान व मौहल्ला पहाड़ी दरवाज़ा  में   भी जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना त्यागी, मंत्री ममता देवी, मीडिया प्रभारी कमलेश त्यागी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply