भाजपा सरकार किसान विरोधी है — गजेन्द्र टिकैत

0
265

स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मिठ्ठेपुर में भारतीय किसान यूनियन की एक बेैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी छल रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद रहेगा। उन्होंने  व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दें क्योंकि किसान बचेगा तभी देश बचेगा। गजेन्द्र सिंह टिकैत ने कहा जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नही करती और एमएसपी पर कानूनी नही बनाती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply