भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

0
295

नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी सी.पी. सिंह ने चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। प्रत्याशी सी.पी. सिंह ने सर्वप्रथम अपने भाई पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सी.पी. सिंह ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्रत्याशी सी.पी. सिंह की धर्मपत्नी पल्लवी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जनसम्पर्क किया और आगामी चुनाव मंे भारतीय जनता पार्टी का साथ देने का आह्वान किया।

Leave a Reply