भाजपा नेता जावेद मलिक का स्वागत

0
295

चांदपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और उर्दू भाषा परिषद भारत सरकार के सदस्य जावेद मलिक का व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय पर जिला संयोजक विकास गुप्ता के नेतृत्व मंे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जावेद मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना  चाहिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए मुस्लिम भाईयों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपसिथत रहे।

Leave a Reply