भाजपा के कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन

0
348

चांदपुर स्थित जे.पी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लें और सरकार बनाने का संकल्प लें। इस कार्यक्रम में 339 गठित बूथों के अध्यक्ष, 58 सैक्टर संयोजक, चारों मंडल कार्यकारिणी व प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष आदि समस्त वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्कर चैधरी, सुमन त्यागी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply