भाजपाईयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

0
292

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक के मामले के बाद से ही देशभर के भाजपाईयों में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यतः कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर ज्यादा गर्म दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर जनपद बिजनौर के अफज़लगढ़ क्षेत्र स्थित गांव भूतपुरी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में खिलवाड़ के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर कर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही भाजपाईयों द्वारा पंजाब सरकार को बर्खास्त कर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर जनपद बिजनौर के स्योहारा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में मिल चैराहे पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। भाजपाईयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की ओर पुतला फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी पार्टी का नही बल्कि समूचे देश का होता है इसलिए प्रधानमंत्री के साथ बरती गई लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply