ब्लाक प्रमुख ने भाजपा के समर्थन में किया जनसंपर्क

0
271

धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक अशोक कुमार राणा ने क्षेत्र के गांव सब्दलपुर नंगला जाजन रावली गुरदासपुर दीनदयालपुर फैजुल्लापुर में भ्रमण करते हुए जनसम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिसपर अशोक कुमार राणा ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिये गये प्रेम और सम्मान का आभार व्यक्त किया साथ ही पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल महिला टीम के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ या दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं। सेवा निर्मित कृषि विशेषण विमल चैहान तथा सेवानिवृत्त फौजी टीकम सिंह ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को वोट देने की अपील की इस मौके पर अनीता चैहान, सुधा चैहान, सुमन त्यागी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधािकरी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply