पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन

0
274


नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछ़ाड़ा वर्ग के लिए भरपूर कार्य किए हैं, मान सम्माना दिया है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। कानून व्यवस्था एकदम दुरूस्त है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र जोशी , ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply