धूम धाम के साथ निकाली गयी महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

0
299

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर धामपुर क्षेत्र के ग्राम जैतरा में हर्षोल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ धामपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा और वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम में आये अतिथियों अशोक कुमार राणा, मयंक हंसराज, प्रियंकर राणा, बुढ़नपुर के ब्लाॅक प्रमुख उज्जवल चैहान आदि को पगड़ी पहनाकर तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार राणा ने वाल्मीकि समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, सांई बाबा, राधा कृष्ण नृत्य, शिव पार्वती नृत्य आदि की मनमोहक झांकियां दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस वाल्मीकि मन्दिर पर पहुंचकर  समाप्त हुई। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से धामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Leave a Reply