धामपुर में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का किया स्वागत

0
321

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धामपुर में प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा की अगुवाई में भाजपा नेता राणा प्रिंयकर सिंह, उदित नारायण सिंह, रोहित राणा सोनू, चेयरमैन राजू गुप्ता, महेन्द्र धनौरिया, राघव शरण गोयल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह,डा.रश्मि रावल, मनोज पोश्वाल आदि ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर, एवं भेट द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पूरे देश में सबसे ज्यादा हमारे सांसद/विधायक है। इस देश व प्रदेश की जनता ने मोदी जी को बहुत बड़ा समर्थन दिया है। भाजपा सेवा कार्यों में भी लगी रहती है। भाजपा का कार्यकर्ता 12 महीने 365 दिन जनता के बीच में रहते हैं। हम लोगों ने जनता से जुड़े विषयों पर काम किया है। आज भ्रष्टाचार और अपराध बिल्कुल शून्य है। व्यवस्थाओं को बिगड़ने में भी बहुत समय लगता है और हम व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हैं। कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति के चलते ही हम इस महामारी से उबरे है। उन्होंने 2 अक्टूबर गाधीं जयतीं पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से खादी आश्रम में पहुंचकर खादी से बने सामान खरीदने तथा शिक्षक स्नातक चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोटर बनाने की अपील की।

Leave a Reply