धामपुर में किया गया विशाल यज्ञ का आयोजन

0
297

धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर स्थित चामुंडा  मंदिर पर संत समाज की उपस्थिति में महाराज देश गिरी जी के विशेष परिश्रम से विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। संपूर्ण यज्ञ का संचालन संस्कृत के प्रकांड विद्वान धामपुर नगर के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डाॅक्टर दिनेश चन्द्र भारद्वाज और उनके सहयोगी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा किया गया। वहीं यज्ञ में आचार्य दिनेश चन्द्र भारद्वाज तथा उनकी पुत्री भूमिका भारद्वाज ने मंत्रोच्चार कर सभी का मन मुग्ध कर दिया। यज्ञ में 25-30 ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य दिनेश चन्द्र भारद्वाज ने यज्ञ की विशेषताओं और धर्म की उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

Leave a Reply