देखें धामपुर की होली विधायक द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ

    0
    83

    धामपुर में सात दिवसीय होली महोत्सव का आखरी दिन होली हवन जुलूस का भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और रंग बिरंगी ग़ुब्बारे उढ़ाकर शुभारंभ किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरिक्षक धामपुर माघों सिंह। अपराध निरीक्षक अता मौहम्म्द भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।
    आपकों बता दें, धामपुर में मथुरावृंदावन के बाद उत्तर प्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखने वाला महोत्सव होली समिति द्वारा 73वां जुलूस बड़ी धूमधाम से निकाला गया। जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा। पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह। डॉक्टर आदित्य अग्रवाल। विजय गुप्ता। रवि चौधरी। आदि लोगों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व रंग बिरंगी ग़ुब्बारे उड़ा कर जुलूस का शुभारंभ किया। जुलूस में हाथी और घोड़े पर सवार और हुलीयारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह जगह होली हवन जुलूस का जोरदार स्वागत किया। हुरियारो ने जमकर खेली होली। वही ढोल नगाड़ा पर बाहर से आए कलाकारों ने जमकर डांस किया। जुलूस में लोगों को झूमने पर मजबूर किया। झांकियां भी आकर्षित का केंद्र बनी रही। बाहर से आए कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरिक्षक धामपुर माघों सिंह बिश्ट। अपराध निरीक्षक अता मौहम्म्द भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।

    Leave a Reply