दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या

0
275

बिजनौर कोतवाली षहर की शील  कुंज कालोनी में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब अज्ञात बदमाशों  ने एक अज्ञात महिला के सर में गोली मार दी। कालोनी वासियो  ने गोली की आवाज़ पर जैसे ही बाहर निकलकर देखा तो एक महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन रंजन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे  तथा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए महिला की शिनाख्त  कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी महिला की कोई शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित  कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह के अनुसार महिला के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply