चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

0
275

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर चांदपुर से भाजपा की विधायक कमलेश सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ चैधरी चरण सिंह चैक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलित अर्पित की। वहीं सभी लोगों द्वारा चैधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों को चैधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया गया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply