किसानों ने निकाली अस्थि कलश यात्रा

0
290

अफज़लगढ़ के दर्जनों गांवों में लखमीपुर खीरी की घटना में मृतक किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाॅक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में अफज़लगढ़ स्थित गुरूद्वारा साहिब से अस्थि कलश यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा आस-पास के गांव खैरी खत्ता, प्रेमपुरी, रसूलाबाद, चकफेरी, कटारमल और तुरतपुर आदि गांवों से दर्जनों गांवों में निकाली गई। इस दोरान ग्रामीणों तथा किसानों ने घटना में मृतक किसानों को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में जो किसान केन्द्रीय राज्यमंत्री के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़कार मार दिये गये थे उनका अस्थि कलश आस-पास के गांव में दर्शनार्थ हेतु ले जाया जा रहा है। बीते दिनेां अस्थि कलश अफज़लगढ़ पहुंचा था जो दर्शनार्थ व श्रद्धांजलि हेतु यात्रा के माध्यम से अफज़लगढ़ ब्लाॅक से शुरू होकर स्योहारा ब्लाॅक में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को बिजनोर गंगा बैराज पर अस्थियों का विसर्जन किया जायेगा।

Leave a Reply