किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह — कटारिया

0
301

भारत के भूतपर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बिजनौर के नुमाईश ग्राउण्ड में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सदर विधायक सुची चैधरी, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चैधरी चरण सिंह ग्रामीण जीवन की कुरीतियों के प्रति संवेदनशील और किसानों के सच्चे हितैशी थे। उन्होंने कहा कि वह शोषण करने वाले तत्वों को निर्भीकता के साथ उजागर करने वाले देश के एक महान विभूति के रूप में गरीबों, शोषित वर्गों एवं किसानों के पथ प्रदर्शक थे। कार्यक्रम में अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
वहीं किसान मेले में कृषि, पशु पालन, मत्स्य, उद्यान, खादी और ग्रामोद्योग आदि विभागों के स्टालों के साथ ही निजी क्षेत्र के कृषि यन्त्र, बीज एवं दवा विक्रेताओं के स्टाॅल लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, उप निदेषक कृषि गिरीश चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply