कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसम्पर्क कर की वोट की अपील

0
274

नगीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेनरीता राजीव सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए डोर-टू-डोर जाकर जनसम्पर्क कर रही हैं। जनसम्पर्क के दौरान हेनरीता सिंह ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं, युवाओं के लिए रोज़गार, महंगाई में कमी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम किया जायेगा। जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी हेनरीता राजीव सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमवती देवी, रिटायर्ड आई.ए.एस. आर.के. सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक साथ रहे।

Leave a Reply