कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

0
282

जनपद बिजनौर के किरतपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिटायर्ड आई.ए एस. आर.के. सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही इस मौके पर नगीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैनरीता राजीव सिंह को भारी मतों के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। आर.के. सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में कानून व्यव्स्था बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए कांग्रेस की सरकार बनना जरूरी है इसलिए लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने के लिए काम करें।

Leave a Reply