कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत

0
302

कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा का नजीबाबाद पहुंचने  पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लेकिन मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का किसी कारणवश यात्रा में  न आने से कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी भी देखने को मिली। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने बताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने वादों को प्रतिज्ञा का नाम दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को वचन दे रही है कि जो कहेंगे वह सरकार बनने पर करके भी दिखाएंगे। उनकी प्रतिज्ञा उत्तर प्रदेश की जनता को न सिर्फ राहत देने का कार्य करेगी बल्कि प्रदेश केे मजबूत भविष्य का रास्ता निकालेंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता से कांग्र्रेस को आशीर्वाद, समर्थन और सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply