एनसीसी भर्ती के लिए कैम्प का आयोजन

0
279

चांदपुर क्षेत्र के दरबाड़ा स्थित विवेकानन्द इण्टर काॅलेज में सीनियर डिवीजन एनसीसी भर्ती के लिए कमान अधिकारी कर्नल आरएस चोहान के नेतृत्व में एक कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। साथ ही भर्ती में लड़कों के लिए दौड़, तथा लम्बाई चैड़ाई नापलौत वहीं लड़कियों के लिए दौड़ एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में 40 छात्र-छात्राओं को एनएससी दी जाएगी। इस मौके पर काॅलेज के एनसीसी सीटीओ विकास चैधरी की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में 30 यूपी एनसीसी बटालियन बिजनौर के सूबेदार मेजर जितेन्द्र सिंह नेगी, सुविधा सुरेन्द्र सिंह, धानू प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply