शिक्षाताज़ा खबरेंदेश - दुनियाबिजनौर एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया सफाई अभियान द्वारा abhitaknews - अप्रैल 4, 2022 0 295 FacebookTwitterPinterestWhatsApp चांदपुर के विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विदुर कुटी गंज में गंगा जी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया ।एनसीसी सी.टी.औ. विकास चौधरी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय, लखनऊ ने एक अनूठे पहल पुनीत सागर अभियान की शुरूआत की। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत में नदियों, झीलों, तथा समुद्र तटों की सफाई की जायेगी। इसी अभियान में जुड़ते हुए हमारे एनसीसी कैडेटों द्वारा प्लास्टिक कचरे का संग्रह तथा निस्तारण किया जा रहा हैं। साथ ही साथ पर्यावरण व जल निकायों के संरक्षण के बारे में एनसीसी कैडेट के द्वारा दारानगर गंज में एक जागरूक रैली का भी आयोजन किया गया। यह अभियान गंज में गंगा नदी के तट पर चलाया गया।इस अवसर पर गुलाब सिंह महाविद्यालय चाँदपुर व विदुर गुरुग्रह इण्टर कॉलेज गंज के एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 30 यूपी एनसीसी बिजनौर से सुरेंद्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह व ज्ञानेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। Related