इफको फर्टिलाइजर की ओर से बैठक की आयोजित

0
282
अफजलगढ़ मे द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादुरपुर में इफको फर्टिलाइजर की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमे इफको नैनो यूरिया तरल के विषय में प्रशिक्षण देकर किसानों को जागरूक करने की जानकारी दी गई।
नगर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल में इफको इंडियन फार्मासिस्ट फर्टिलाइजर की ओर से एक गोष्टि आयोजित की गई। जिसमें कोऑपरेटिव मुख्य क्षेत्र प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनो यूरिया तरल नैनो तकनीक पर आधारित एक अनूठा उर्वरक है जो विश्व में पहली बार इफको द्वारा विकसित किया गया है। तथा भारत सरकार की ओर से अनुमोदित है। जिससे कम लागत में किसान उच्च कोटि की फसल ले सकते हैं। वही मिट्टी व वातावरण दूषित नही होता। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्टर के माध्यम से अन्य संबंधित जानकारी दी गई। किसानों को ज्यादा से ज्यादा नैनो यूरिया के उपयोग के लिए जागरूक करने को कहा गया।
इस अवसर पर शुगर मिल के अध्यक्ष एसपी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, गन्ना समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, एससीडीआई विश्वामित्र पाठक आदि ने भी सम्बोधित किया व बैठक में दो दर्जन से अधिक की संख्या में समिति के सुपरवाईजर व मिल कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply