इन्द्रदेव सिंह का गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत

0
281

पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह का लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा में शामिल होने के बाद अपने गृह जनपद में पहुंचने पर अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान इन्द्रदेव सिंह के समर्थकों तथा प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया।
लखनऊ से सदस्यता ग्रहण कर मुरादाबाद पहुंचने के बाद कारों के लंबे काफिले के साथ जनपद बिजनौर की सीमा में पहुंचने पर सहसपुर में डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत स्योहारा पहुंचने पर स्थानीय थाना चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा इन्द्रदेव सिंह के समर्थनों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्योहारा के बाद सरकड़ा चकराजमल में पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद और हमारा विधायक इन्द्रदेव सिंह जैसा हो के नारे भी लगाये।
इसके उपरांत गृह नगर धामपुर पहुंचने पर डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह का भव्य स्वागत किया गया। सुभाष चन्द्र मार्ग पर स्थित शुभम मंडप के बाहर विभिन्न संस्थाओं की ओर से पूर्व विधायक का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह को बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच शक्ति का प्रतीक तलवार भेंट की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह ने सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही पूर्व विधायक ने स्वागत करने वाले लेागों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply