अम्बेडकर पार्क में किया गया शस्त्र पूजन

0
300

मुरादाबाद के सिविल लाईन्स स्थित अम्बेडकर पार्क मे तुरैहा कश्यप विकास समिति के तत्वाधान में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान तुरैहा कश्यप विकास समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शस्त्रों की पूजा की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयदशमी की बधाई दी।
इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि चारों ओर से हमारे भारत देश पर दुश्मन आक्रमण करने की साजिश रच रहे हैं हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नही हैं। सीमा पर हमारे देश के जवान रोज शहीद हो रहे हैं ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि वह अपने देश व सीमाओं की रक्षा करने हेतु अधिक से अधिक शस्त्र भण्डारण करें।

Leave a Reply