हादसाताज़ा खबरेंदेश - दुनियाबिजनौर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दिव्यांग हुआ घायल द्वारा abhitaknews - अप्रैल 26, 2022 0 298 FacebookTwitterPinterestWhatsApp अफजलगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दिव्यांग हुआ घायल। वही गन्ने से भरे टिप्पलर और डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक घायल ।जानकारी जे अनुसार बीती रात ग्राम भूतपुरी तिराहे पर सराब के नशे में भोपाल निवासी दिल्लीवाला घूम रहा था। जो कि एक हाथ से दिव्यांग हंे वही दूसरा हाथ की भी उंगलियां नही है किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से अफजलगढ़ सीएससी भिजवाया गया जहां गम्भीर अवस्था के चलते हायर सेंटर भेज दिया गया। वही अफजलगढ़ क्षेत्र के चोहड़वाला निवासी सतीश कुमार पुत्र हरगोविंद सिंह टिप्पलर में गन्ना लेकर अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल आ रहा था। जैसे ही वह मिल के निकट पहुंचे तो धामपुर की ओर से आ रही डीसीएम और टिप्पलर की भिड़ंत हो गई जिसमें डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई और डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। Related