ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

0
315

जनपद संभल के कस्बा बबराला निवासी एक परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बबराला निवासी नंदकिशोर के अनुसार उन्होंने नवंबर माह में अपनी पुत्री का विवाह जनपद औरेया के कुकराठ में की थी और दहेज़ में जितना हो सकता सब सामान दिया था। नंदकिशोर का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व लड़का पक्ष के लोग उनकी पुत्री को बबराला से अपने साथ ले गये थे आरोप है कि ससुराल वालों ने रास्ते में ही लड़की की हत्या कर दी थी। युवती के परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो वह उसकी ससुराल पहुंच गये जहां युवती मृत अवस्था में मिली। आस-पास वालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर के सभी लोग फरार हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में गन्नौर पुलिस कोई कार्यवाही करने को तैयार नही है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने संभल पुलिस से तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply