सपा नेता पर कार्यवाही की मांग

0
278
मुरादाबाद मे सपा नेता पर कार्यवाही की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।
दरअसल आपको बता दें कि जनपद मुरादाबाद में अपर नगर आयुक्त वन नगर निगम की टीम द्वारा सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर जल कल विभाग के बकाया को लेकर सील की कार्यवाही की गई थी। अपर नगर आयुक्त द्वारा सील की कार्यवाही करने के बाद सपा नेता ने फोन पर अपर नगर आयुक्त को धमकाया था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिससे नाराज होकर नगर निगम कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया।
सील की कार्रवाई पर अपर नगर आयुक्त को धमकाने वाले सपा नेता की गिरफ्तारी पर अड़े निगम कर्मचारी लामबंद हो गए। निगम कर्मचारी व सफाई कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से हड़ताल का ऐलान कर दिया।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सुबह से ही निगम के दफ्तर बंद कर दिए गए कोतवाली क्षेत्र स्थित टाउनहाल पर निगम व सफाई संगठन नेता और कर्मचारियों ने सपा नेता पर कार्यवाही की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सोपा
ज्ञात हो कि अपर निगम आयुक्त अनिल कुमार सिंह को धमकी का मामला शनिवार का है। सपा नेता के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज हो गया। कटघर में भी निगम की ओर से सील प्रापर्टी को तोड़ने में सपा नेता के दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पर पुलिस अभी तक सपा नेता को गिरफ्तार नहीं कर सकीं। सपा नेता की गिरफ्तारी ना होने को लेकर नगर निगम कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों में रोश उत्पन्न हो गया। जिसको लेकर तमाम सफाई संगठनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।
बाइट – मोहम्मद सुभान अध्यक्ष

Leave a Reply