श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
251

धामपुर में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह के संयोजन मे महासंघ के संस्थापक महंत अवैधनाथ तथा डॉक्टर दुर्गा सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महंत अवैधनाथ तथा डा0 दुर्गा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए महंत अवैधनाथ द्वारा वर्ष 1980 में विश्व हिन्दू महासंघ की स्थापना की गई थी जिसके पहले अध्यक्ष महंत अवैध नाथ जी थे।
साथ ही पूर्व विधायक ने अपने पिता डाॅ0 दुर्गा सिंह के महान व्यक्तित्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिन्दू संप्रदाय के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के अध्यक्ष श्याम जी महाराज, कामेश्वर राजपूत, शरद चंद शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!