रामलीला मंचन के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुये कलाकार को दी श्रद्धांजलि

0
270

पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह ने रामलीला मंचन में दशरथ के पात्र का अभिनय करते समय मृत्यु को प्राप्त होने वाले राजेन्द्र सिंह के घर पहुंचकर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक ने सरकार से राजेन्द्र सिंह को मरणोपरान्त सम्मान देने की मांग की।
दरअसल रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में गांव के ही लोगों  द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला मंचन के दौरान बीती 14 अक्टूबर को दशरथ के पात्र का किरदार निभाने वाले कलाकार राजेन्द्र सिंह की हृदय गति रूकने के कारण मौत हो गई थी। कलाकार की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और उनके अंतिम संस्कार में  आस-पास के काफी लोग पहुंचे  थे। कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए बढ़ापुर क्षेत्र से पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह कलाकार राजेन्द्र सिंह की शोक सभा में पहुंचे  और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह के पुत्र खेमचंद ने बताया कि उनके परिजनों तथा ग्रामीणों की ये अभिलाषा है कि राम के प्रति उनकी आस्था, और उनकी धार्मिक प्रवृत्ति को देखते हुए गांव में उनको ऐसा सम्मान दिया जाये कि उनकी स्मृति हमेशा बनी रहे। शोक सभा में बोलते हुए पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से गांव में कलाकार राजेन्द्र सिंह की याद में एक राजेन्द्र सिंह स्मृति द्वार तथा उनकी एक प्रतिमा लगाई जायेगी। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply